Posts

हाथरस केस: CM योगी आदित्यनाथ ने CBI जांच के दिए आदेश

Image
सीएम योगी आदित्यनाथ ने हाथरस केस में CBI जांच के आदेश दिए हैं. सीएम योगी के इस आदेश के बाद पीड़िता के पिता ने कहा है कि सीबीआई जांच का स्वागत है लेकिन जांच कोई भी एजेंसी करे हमें न्याय चाहिए. हमें न्याय का इंतज़ार है. जानकारी के मुताबिक सीबीआई को नोटिफिकेशन जारी होने का इंतजार है. नोटिफिकेशन जारी होने के बाद सीबीआई केस रजिस्टर करेगी. जरूरत पड़ने पर सीबीआई टीम इस केस से जुड़े सभी किरदारों, आरोपियों और पीड़ित परिवार का नार्को टेस्ट भी करा सकती है. (खबर अपडेट की जा रही है)

LIC की इस पॉलिसी में रोजाना 114 रुपये का निवेश कर पाएं 26.75 लाख रुपये, जानें पूरा प्लान

Image
Vikas Tyagi (Ganaur): पैसों की बचत कर अपनी मेहनत की कमाई को एलआईसी में निवेश करना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। एलआईसी की पॉलिसी में निवेश कर आप अपने वर्तमान और भविष्य को आर्थिक तौर पर मजबूत कर सकते हैं लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (एलआईसी) देश की सबसे भरोसेंद बीमा कंपनियों में से एक है। इस कंपनी की खासियत यह है कि यह सरकार द्वारा संचालित है। ऐसे में अपनी मेहनत की मोटी और गाढ़ी कमाई को एलआईसी में निवेश करने पर पैसा डूबने की चिंता नहीं रहती।एलआईसी की एक बेहद ही खास पॉलिसी है जिसमें आप रोजाना 114 रुपये का निवेश कर 26 लाख रुपये की मोटी रकम हासिल कर सकते हैं। इस पॉलिसी का नाम ‘जीवन लक्ष्य’ है।  यह एक लिमिटेड प्रीमियम पेमेंट प्लान है इस वजह से इसमें बीमाधारक को चुने गए पॉलिसी पीरियड से तीम वर्ष कम पॉलिसी प्रीमियम का भुगतान करना होता है। यह एक विथ प्रोफाइट प्लान है इस वजह से एलआईसी अपने वेस्टेड सिंपल रिवरसनरी बोनस और फाइनल एडिशनल बोनस को बीमाधारक के साथ शेयर करती है।संबंधित खबरेंLIC की इस पॉलिसी में एक किस्त देकर हर महीने पाएं 35 हजार से ज्यादा पेंशन, जिंदगीभर म...

पिपली लाठीचार्ज को लेकर सत्ता में चल रहे दो गठबंधन के दल अलग - अलग किनारे पर

Image
चंडीगढ़ :  बीजेपी के एक कदवार मंत्री कंवरपाल गुज्जर ने कहा है की पीपली में किसानों पर कोई लाठी चार्ज नहीं हुआ है, इसे केवल कांग्रेस ही कह रही है। इससे पहले गृह मंत्री अनिल विज भी कह चुकें हैं कि कोई लाठीचार्ज नहीं हुआ। जेजीपी की राय इस पर अलग है। जेजीपी के सीनियर नेता दिग्विजय चौटाला कहतें है की लाठीचार्ज में हुए घायलों से वह मिलें हैं। लाठीचार्ज करने वाले सिविल कौन थे इसकी शिनाख्त होनी चाहिए व जांच होनी चाहि। डिप्टी सीएम भी इस मामले में पहले निंदा कर चुकें हैं और सीएम को मिल रोष जाहिर कर जांच की बात कर चुकें हैं। पिपली लाठीचार्ज को लेकर सत्ता में चल रहे दो गठबंधन के दल अलग-अलग किनारे पर खड़े नजर आ रहें हैं। इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला से त्यागपत्र की मांग करने पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा की कहा की यदि दुष्यंत सत्ता छोड़ेंगे, तो हुड्डा किसानों को लूटेगा। सरकार के साथ मिलकर किसानों की लड़ाई दुष्यंत लड़ेंगे। दिग्विजय चौटाला ने कहा की किसानों पर लाठीचार्ज की घटना की जांच होगी। लाठीचार्ज करने वाले सिविल में लोग कौन थे की जां...